सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, डीए बढोत्तरी के बाद अब 25 लाख की मिलेगी ग्रेच्युटी किनको मिलेगी जान लें Government Employees Gratuity Big Update

By
On:
Follow Us

Government Employees Gratuity Big Update: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ा दिया है। अब इसे बढ़ाकर 20 लाख से सीधा 25 लाख रुपए कर दिया है। लेकिन यह लाभ सभी कर्मचारियों के लिए नहीं मिल सकेगा। ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने के बाद बहुत से कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह फायदा किन कर्मचारियों को मिलेगा, क्या यह लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा या फिर कुछ कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिल सकेगा। इसको लेकर सरकार ने अभी पूरी तरह से साफ कर दिया है जिससे किसी के मन में कोई संशय न रहे।

Government Employees Gratuity Latest Update

बता दें हाल ही में कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी पेंशन और पेंशन भोगी कल्याण विभाग में स्पष्ट कर दिया है कि 30 मई 2024 को जो ऑफिस मेमोरेंडम जारी हुआ था, उसके अंतर्गत केवल वही केंद्रीय सरकारी कर्मचारी बढ़ी हुई ग्रेच्युटी के पात्र माने जाएंगे जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज रूल 2001 या फिर सेंट्रल सिविल सर्विसेज रूल्स 2021 के अंतर्गत आते हैं।

कौन-कौन से कर्मचारी इस दायरे में नहीं आते

इसका सीधा सा मतलब यह है कि जो कर्मचारी इन नियमों के अंतर्गत नहीं आएंगे उन्हें इस बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें कर्मचारियों की बात की जाए तो बैंक कर्मचारी, पोस्टल ट्रस्ट, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, स्वास्थ्य संस्थान, राज्य सरकार के कर्मचारी आदि शामिल हैं। यह संस्थान अपने-अपने अलग नियमों के अंतर्गत चलाए जाते हैं, इसलिए उनके मामले में यह विभाग निर्णय नहीं लेता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो केवल केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जो सिविल सेवाओं के पेंशन नियम 2021 या एनपीएस के अंतर्गत आने वाले नियमों 2021 के दायरे में आते हैं, उन्हें ही अधिकतम 25 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी दी जाएगी। बाकी कर्मचारियों को अपने विभाग या मंत्रालय से पता लगाना होगा कि वह कौन से नियम के अंतर्गत आते हैं।

सरकार का यह कदम उन कर्मचारियों के लिए काफी राहत भरा है जो लंबे समय से केंद्रीय सेवाओं में कार्य कर रहे हैं। अब रिटायरमेंट के समय उन्हें पहले से ज्यादा आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद का जीवन और भी सहज हो जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ाई गई ग्रेच्यूटी की सीमा

केंद्र सरकार ने 30 में को यह सर्कुलर जारी करके बता दिया था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए क्रिएटिविटी की सीमा 20 लख रुपए से बढ़कर 25 लाख रुपए कर दी गई है जो की 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता मूल वेतन के 50% तक पहुंचाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। बा बढ़ोतरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा भी बढ़ा दी गई है।