पूरे देश में 5 नवंबर का अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, नवंबर में 10 दिन की छुट्टियाँ School Holiday

By
On:
Follow Us

November School Holidays 2025: नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार पड़ेंगे कुल मिलाकर 10 दिन के करीब स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी जिसमें सरकारी, धार्मिक और वीकली हॉलिडे शामिल हैं नवंबर को रविवार की पहली छुट्टी होगी साल 2025 का एक और महीना अब लगभग बीत चुका है। फेस्टिव सीजन वाला अक्टूबर 2 दिन बाद खत्म हो जाएगा और सर्द मौसम के साथ नवंबर का आगाज हो जाएगा। अक्टूबर में स्कूल के बच्चों की खूब मौज रही क्योंकि फेस्टिव सीजन के चलते लंबी छुट्टियां मिल गई थीं। फेस्टिव सीजन बीत जाने के बाद अब बच्चों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है अब नवंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और कितनी छुट्टियां मिलेंगी यह जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

नवंबर में करीब 10 दिन की होगी छुट्टी

वैसे तो नवंबर का आगाज ही छुट्टी के साथ हो रहा है, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले इस महीने में छुट्टियां थोड़ी कम मिलेंगी। एक अच्छी बात यह है कि नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। साथ ही गुरु नानक देव जी की जयंती, देवउठान एकादशी और तुलसी विवाह जैसे फेस्टिवल भी हैं। इन मौकों पर कुछ राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं नवंबर में कुल मिलाकर करीब 10 दिन की छुट्टियां बच्चों को मिलेंगी। नवंबर के पहले ही दिन यानी 1 नवंबर को हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी हो सकती है। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस है और इस मौके पर राज्य सरकार स्कूलों में छुट्टी घोषित कर सकती है। अगर ऐसा रहा तो बच्चों को दो दिन का ब्रेक मिलेगा। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 2 नवंबर को रविवार है।

5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती का अवकाश घोषित

गुरु नानक देव जी की जयंती पर 5 नवंबर को पूरे देश में छुट्टी रहेगी। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु रहे। उनका पूरा जीवन करुणा और सत्य को दर्शाता है। इस दिन सिख समुदाय धार्मिक कार्यक्रम, भजन-संगीत और नगर कीर्तन आयोजित करता है। इसके अतिरिक्त इस महीने में पड़ेंगे कुल 5 संडे भी पड़ेंगे। नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरा शनिवार है, उस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। कुल मिलाकर इस महीने में करीब 10 दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में तुलसी विवाह और देवउठान एकादशी की भी छुट्टी रहेगी।नवंबर 2025 में छात्रों को लगभग 10 दिनों का अवकाश मिलेगा। इसमें रविवार, शनिवार और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। यह महीना बच्चों के लिए आराम और त्योहारों से भरपूर रहेगा।